Ad

Power Weeder

खरपतवारों को हटाने तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर

खरपतवारों को हटाने तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर

कृषि यंत्र खेती के सभी कार्यों को आसानी से पूरा करने के लिए किसानों की बहुत बड़ी जरूरत बन गए हैं। विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों या उपकरणों को इस्तेमाल करते हैं। 

बहुत सारे कृषि यंत्र खेती में अपनी अद्भुत भूमिका निभाते हैं। ये किसानों के काम को कम लागत में पूर्ण करने में सहयोग करते हैं। इनमें खरपतवार नियंत्रण करने वाले कृषि उपकरण विशेष महत्व रखते हैं, जिनसे फसलों की उपज काफी बढ़ जाती है। 

भारत में सबसे ज्यादा खेतों में खरपतवारों को हटाने तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए पावर वीडर मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। 

अगर आप भी अपने खेतों के लिए सस्ता और सशक्त पावर वीडर मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर काफी शानदार विकल्प हो सकता है। 

पावर वीडर (Power Weeder) एक कृषि उपकरण है, जिसका इस्तेमाल खरपतवारों को हटाने और फसलों में मिट्टी चढ़ाने के लिए किया जाता है। फावड़े से एक व्यक्ति को काफी समय के साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है। 

लेकिन पावर वीडर के इस्तेमाल से फसल के अंदर खरपतवार निकालने और मिट्टी चढ़ाने का काम आसानी से और जल्दी किया जा सकता है। 

बलवान बीडब्ल्यू-25 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

Balwaan BW-25 पावर वीडर में आपको 63 सीसी क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 3 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। यह बलवान पावर वीडर पेट्रोल से चलने वाले इंजन के साथ आता है। 

इस पावर वीडर मशीन के इंजन से 9000 आरपीएम उत्पन्न होता है। बलवान कंपनी के इस पावर वीटर में आपको 1.72 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। 

यह पावर वीडर High carbon steel टाइप ब्लेड में आता है। कंपनी के इस पावर वीडर का कुल भार 34.1 किलोग्राम है। इस बलवान पावर वीडर को 55 CM लंबाई, 51 CM चौड़ाई और 61 CM ऊंचाई में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: किसानों को सस्ते में मिलेंगे कृषि यंत्र, सरकार दे रही 50% सब्सिडी

कंपनी का यह पावर वीडर 5 से 6 इंच तक की गहराई तक जुताई और 16 इंच तक चौड़ाई में कार्य कर सकता है।

बलवान बीडब्ल्यू-25 की क्या-क्या खूबियां हैं ? 

Balwaan BW-25 पावर वीडर किसान को कुशलतापूर्वक खेती करने में सहायता करता है। इस पावर वीडर का उपयोग खरपतवारों को हटाने के लिए किया जा सकता है। 

बलवान का यह पावर वीडर ऊपरी मिट्टी की उर्वरता की भरपाई करता है। बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर के साथ खेती या बागवानी के कई बड़े काम आसानी से किए जा सकते हैं। 

इस पावर वीडर को चलाने के लिए आपको किसी अन्य उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। यह पावर वीडर फसल के उगने पर मिट्टी चूर्णित, हिलाने और ढीला करने में मदद करता है। 

ये भी पढ़ें: कृषि यंत्र: वीएसटी शक्ति 130 डीआई पावर टिलर की सम्पूर्ण जानकारी

बलवान का ये पावर वीडर खेती में समय और प्रयास की बचत करता है। इस पावर वीडर के साथ निराई और जुताई गतिविधियों में मदद मिलती है। कंपनी का यह पावर वीडर मिट्टी का समतलीकरण करने जैसे मुश्किल कामों को भी असान बनता है। इस पावर वीडर के साथ कम तेल में अधिक काम किए जा सकते हैं। 

बलवान बीडब्ल्यू-25 की कितनी कीमत है ? 

भारत में Balwaan BW-25 पावर वीडर की कीमत 23,000 रुपये रखी गई है. कंपनी अपनी इस पावर वीडर मशीन के साथ 6 महीने की वारंटी देती है।

क्या होता है पावर वीडर? जानिए भारत के टॉप 5 पावर वीडर

क्या होता है पावर वीडर? जानिए भारत के टॉप 5 पावर वीडर

खेती किसानी में ऐसी कई सारी दिक्कतें हैं जिनका किसान भाइयों को समय-समय पर सामना करना पड़ता है। जैसे फसल के साथ खरपतवार का उगना आम बात है। जिसके निराकरण के लिए किसानों को खेत में निराई गुड़ाई करना होती है। 

इससे किसानों को खरपतवार से छुटकारा मिलता है और फसल की वृद्धि तेजी के साथ होती है। लेकिन खेत से खरपतवार को हटाना एक महंगा और पेचीदा सौदा है, क्योंकि इसके लिए मजदूरों की जरूरत पड़ती है और कई बार मांग के हिसाब से मजदूर नहीं मिल पाते। 

अगर मिलते भी हैं तो उन्हें ज्यादा मजदूरी भुगतान करनी पड़ती है जिससे किसानों की खेती की लागत बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए बाजार में इन दिनों एक मशीन आ रही है, जिसे पावर वीडर के नाम से जाना जाता है। 

यह यंत्र देखने में पावर टिलर जैसा होता है जो खेत में किसानों और मजदूरों की मेहनत को कम करता है। इसका इस्तेमाल निराई गुड़ाई के लिए किया जाता है। 

मुख्यतः जिस जगह में ट्रैक्टर नहीं पहुंच पाता वहां पर निराई गुड़ाई के लिए यह बेहद उपयोगी यंत्र है। यह खेत में खरपतवार प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इन कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है पावर वीडर

पावर वीडर का सबसे पहला उपयोग खेत में निराई गुड़ाई करके खरपतवार को नष्ट करना है। इसके साथ ही यह यंत्र खरपतवार को काटकर पूरी तरह से मिट्टी में मिला देता है। छोटे खेत की जुताई के साथ ही खेत में मिट्टी चढ़ाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। 

इसके साथ ही मिट्टी का समतलीकरण करना, जुताई के साथ खेत में मेढ़ बनाकर खेती के लिए भूमि तैयार करना और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखना इसके अन्य कार्य हैं। 

ये भी पढ़े: २०२२-२३ के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रकिया जारी : डा. कर्मचंद, हरियाणा

ये हैं पावर वीडर यंत्र की विशेषताएं

इस यंत्र का उपयोग विशेष तौर पर बागवानी फसलों में किया जाता है। इस यंत्र की सहायता से गन्ना, कपास, मक्का, केला, नारियल, सब्जियों आदि फसलों से खरपतवार को पूरी तरह से नष्ट किया जाता है। 

यह आकार में छोटा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल हर तरह की जमीन में आसानी से किया जा सकता है। समतल खेत से लेकर ऊबड़ खाबड़ जमीन में यह बेहद प्रभावी होता है।

पावर वीडर यंत्र से किसानों को होते हैं ये लाभ

यह एक ऐसा उपकरण है जो फसलों को बिना नुकसान पहुंचाए अपना काम पूरी तरह से करता है। साथ ही इसको खरीदने पर किसान को निराई गुड़ाई के लिए श्रमिकों की जरूरत नहीं होती, जिससे कृषि लागत में कमी आती है। 

इसके उपयोग के बाद खेत में हानिकारक रासायनिक खरपतवारनाशी का प्रयोग नहीं करना पड़ता। यह अवांछित घास को बेहद सफाई से हटाता है। साथ ही कृषि कार्य में लगने वाले समय की बचत करता है।

इतनी होती है पावर वीडर की कीमत

भारत में पावर वीडर फिलहाल 2 प्रकार के आते हैं। पहला डीजल से चलने वाला पावर वीडर और दूसरा पेट्रोल चलने वाला पावर वीडर। पावर वीडर की कीमत जगह और शहर के ऊपर निर्भर करती है। 

यह अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हो सकती है। इसके साथ ही ऑटोमेटिक,सेमि-ऑटोमेटिक के आधार पर की इस यंत्र की कीमतें भिन्न होती हैं। लेकिन यदि हम देखें तो पावर वीडर की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये होती है जो 1.50 लाख रुपये तक जा सकती है।

खरपतवार को नष्ट करने के लिए ऐसे करते है पावर वीडर का उपयोग

पावर वीडर का इस्तेमाल करने के पहले यह सुनिश्चित कर लें की खेत की मिट्टी में नमी की मात्रा कम से कम 20 प्रतिशत हो। साथ मशीन चलाने से पहले मशीन की अच्छे तरह से जांच कर लें। 

इसके बाद हाथों की सहायता से धीरे-धीरे खरपतवार वाली लाइन में पावर वीडर को चलाएं। जब यह मशीन खरपतवार को नष्ट करके खाद में बदल दे तो उसके बाद मिट्टी को सूखने दें।

ये हैं भारत के टॉप 5 पावर वीडर

  1. वीएसटी शक्ति FT50 जोश

यह वजन में बेहद हल्का पावर वीडर है जो मात्र 83 किलोग्राम वजन के साथ आता है। यह पेट्रोल से चलने वाला है जिसमें कंपनी ने शक्तिशाली गियरबॉक्स दिया है। इसमें 5 हॉर्सपावर का इंजन लगा है। जो समतल भूमि में बेहद अच्छे से कार्य करता है।

  1. वीएसटी एमटी 50 जीई

यह बाजार में आने वाले पावर वीडरों में से सबसे अच्छा पावर वीडर माना जाता है। यह भी 5 हॉर्सपावर के पेट्रोल इंजन के साथ आता है। इस मशीन में 3.6 लीटर की ईंधन टैंक उपलब्ध करवाया गया है। 

इस यंत्र का कुल भार 66 किलोग्राम है। वीएसटी एफटी50 जीई पावर वीडर बागवानी फसलों और रोपण फसलों के लिए बनाया गया है। जिसमें यह बेहद उम्दा परिणाम देता है।

  1. पबर्ट टिलर एआरओ प्रो 55P C3

यह एक पावर वीडर 6 हॉर्सपावर के साथ आता है। यह मशीन हर तरह के मौसम और हर तरह के खेतों और फसलों के लिए उपयुक्त है। यह भी पेट्रोल से चलता है, इसका इंजन एक घंटे में 600 मिलीलीटर ईंधन की खपत करता है। 

ये भी पढ़े: रोटरी हार्वेस्टर मशीन पर 80 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है ये राज्य सरकार, यहां करें आवेदन

  1. श्राची 105G

यह पेट्रोल से चलने वाला पावर वीडर है जो 6 से लेकर 8 इंच गहराई तक निराई गुड़ाई करता है। इसमें 18 से लेकर 32 ब्लेड तक आती हैं। यह एक भारी पावर वीडर है जिसका वजन 105 किलोग्राम है। यह एक घंटे में 750 मिलीलीटर ईंधन की खपत करता है।

  1. वीएसटी मेस्ट्रो 55P

यह पावर वीडर 5.6 हॉर्सपावर इंजन के साथ आता है। यह अन्य यंत्रों की अपेक्षा ईंधन की खपत कम करता है। साथ ही यह पावर वीडर भी हर तरह की फसल के लिए उपयोगी है।